हरिद्वार में स्वीटी बनकर रह रही थी बांग्लादेश की सहेला बेगम, पकड़ी गई
ब्यूरो
Posted no : 09/04/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में पुलिस ने नाम बदलकर रह रही एक बांग्लादेशी मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत चल रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के वैष्णवी एंक्लेव में 41 साल की सहेला बेगम स्वीटी बनकर श्याम दास नाम के एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। पुलिस को महिला के पास से एक नेशनल आईडी और बांग्लादेशी पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। बताया गया कि महिला 2023 में सोशल मीडिया के जरिए श्यामदास के संपर्क में आई थी। जिसके बाद सहेला भारत आ गई।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
