गैस किल्लत: हरिद्वार में होटल-रेस्टोरेंट संचालक कोयला और लकड़ी जलाने को मजबूर
ब्यूरो
Posted no : 15/03/2026
हरिद्वार।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगने और एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के चलते हरिद्वार के तमाम होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालु मुख्य बाजार के इन्हीं रेस्टोरेंट और खाने-पीने की छोटी दुकानों पर खाना खाते हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर उपलब्ध ना होने से कई रेस्टोरेंट बंदी की कगार पर है, तो कई लकड़ियों का चूल्हा जलाकर काम चला रहे हैं। लकड़ी और कोयला जलाने के चलते कुछ व्यापारियों ने खाने का दाम बढ़ा दिया है। जिससे श्रद्धालुओं को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। व्यापारी नेता संजीव नैय्यर का कहना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को खाना उपलब्ध होना मुश्किल हो जाएगा।
