पौराणिक स्थल भीमगौड़ा का होगा जीर्णोद्धार, कुंभ मेला प्रशासन कर रहा कार्यवाही
ब्यूरो
Posted no : 14/03/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 से पहले मेला प्रशासन तमाम पौराणिक स्थलों को वास्तविक स्वरूप में लाने की कवायत में जुटा हुआ है। यहां महाभारत कालीन भीमगोड़ा कुंड को मेला प्रशासन पुनर्विकसित करने जा रहा है। मेला अधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने भीम गौड़ा कुंड का निरीक्षण किया था। जिसके बाद इसका स्टीमेट भी तैयार किया जा रहा है। मान्यता है कि भीम गौड़ा कुंड का इतिहास महाभारत से जुड़ा हुआ है। हर की पैड़ी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस स्थान पर भीम ने घुटना मारकर जल की धारा निकाली थी।
