गैस सिलेंडर संकट: इंडक्शन चूल्हे की बड़ी मांग, धड़ल्ले से हो रही बिक्री

गैस सिलेंडर संकट: इंडक्शन चूल्हे की बड़ी मांग, धड़ल्ले से हो रही बिक्री

ब्यूरो

Posted no : 13/03/2026

हरिद्वार।
गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते हरिद्वार में लोग इंडक्शन चूल्हे का विकल्प खोज रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास बिजली से चलने वाला इंडक्शन चूल्हा नहीं है, वे दुकानों पर पहुंचकर नए चूल्हे खरीद रहे हैं। हरिद्वार में इस समय इलेक्ट्रिकल्स की दुकानों पर सबसे ज्यादा ग्राहक इंडक्शन चूल्हा खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले चार दिनों में इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यहां तक की कुछ कंपनियों के पास स्टॉक भी खत्म हो गया है।

ग्राहक गीता मलिक का कहना है कि जिन घरों में सिलेंडर खत्म हो गया है या वे गैस बचाना चाह रहे हैं। ऐसे लोग इंडक्शन चूल्हे पर ही खाना पका रहे हैं। लिहाजा इंडक्शन चूल्हे की खूब बिक्री हो रही है। दुकानदार शकुन गुप्ता का कहना है कि पिछले 4-5 दिनों में इंडक्शन चूल्हे की मांग बहुत बढ़ गई है और कई दुकानदारों को आपूर्ति करने में भी दिक्कत आ रही है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *