नए आपराधिक कानूनों की प्रणाली समझाने के लिए यहां चल रही ख़ास प्रदर्शनी
ब्यूरो
Posted no : 10/03/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार के बैरागी मैदान में नए आपराधिक कानून BNS, BNSS और एविडेंस एक्ट की कार्य प्रणाली से लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखी प्रदर्शनी लगी हुई है। जिसमें नुक्कड़ नाटक और स्टॉल के जरिए घटना से लेकर कोर्ट के ट्रायल तक की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है। 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। फिलहाल रोजाना स्कूलों के छात्र, एडवोकेट और आम लोग प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
यहां नुक्कड़ नाटक के कलाकार और पुलिस दर्शकों को बता रहे हैं की नए अपराधिक कानूनों से न्यायिक प्रक्रिया में कितनी पारदर्शिता और सरलता आ गई है। नुक्कड़ नाटक के जरिए मिल रही जानकारी से स्कूली छात्र भी प्रक्रिया को समझ पा रहे हैं। प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने जानकारी देगी ये प्रदर्शनी 7 से 11 मार्च तक बैरागी मैदान में चल रही है। अभी तक हजारों की तादाद में लोग प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंच चुके हैं।
