होली पर हुडदंगियों से सख्ती से निपटेगी हरिद्वार पुलिस, SSP ने दी चेतावनी
ब्यूरो
Posted no : 01/03/2026
हरिद्वार।
होली पर हुड़दंग और शांति भंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसएसपी नवनीत सिंह ने त्यौहार की आड़ में हुड़दंग और गैरकानूनी काम करने वाले तत्वों को चेतावनी दी है। एसएसपी के निर्देश पर शहर और देहात के सभी थानों में स्थानीय लोगों के साथ होलिका दहन और रंग खेलने को लेकर समन्वय बैठके की जा रही हैं। जिसमें सभी से शांति पूर्वक होली मनाने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही आदतन हुड़दंग में शामिल रहने वाले तत्वों को कानून के दायरे में रहकर त्योहार मनाने की कड़ी चेतावनी दी गई है। इस बार रमजान के महीने के बीच होली का पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए पुलिस खास सावधानी बरत रही है।
