डीएम के निरीक्षण के बाद हरकत में आए नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
ब्यूरो
Posted no : 30/01/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में डीएम के औचक निरीक्षण के बाद नगर निगम की टीम हरकत में आई और सिंहद्वार चौक के पास अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। शुक्रवार सुबह के वक्त डीएम मयूर दीक्षित निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने सिंहद्वार चौक के पास नहर पटरी पर अवैध दुकान और गंदगी देखी तो नगर निगम की टीम को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से कई अतिक्रमण ध्वस्त किए और अवैध ठेले और दुकानों को भी जब्त कर लिया। डीएम ने नगर निगम के कर्मचारियों को फील्ड में रहकर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
