जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, गोली लगने से दो घायल
ब्यूरो
Posted no : 28/01/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चल जाने से हड़कंप मच गया है। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। घायल होने वाले जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई और मामा है। घटना कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी की है। जहां एक प्लाटिंग की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद था। इसके बाद बुधवार सुबह जमीन की पैमाइश करने टीम पहुंची हुई थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष की ओर से पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी गई।
गोली कृष्ण पाल और सचिन चौहान के हाथ और पैर में लगी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक की टीम के जरिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि गोली चलाने का आरोप अतुल चौहान और उसके साथियों पर है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
