हरिद्वार।
हरिद्वार में पार्किंग कर्मचारी की गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। शनिवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में हर की पैड़ी के पास स्थित दीनदयाल पार्किंग में सोनीपत हरियाणा के कार दो युवकों ने पार्किंग की पर्ची काटने को लेकर हुए विवाद में कर्मचारी सहदेव के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी थी। जिससे घायल हुए सहदेव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हमले के बाद दोनों आरोपी विशाल और सूरज ने भागने की कोशिश की हालांकि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।
