उर्मिला-सुरेश को एसएसपी की चेतावनी, जांच में सहयोग करें वरना होगी कड़ी कार्रवाई
ब्यूरो
Posted no : 06/01/2026
हरिद्वार।
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के घरों पर नोटिस चस्पा किए जाने के बावजूद दोनों पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद हरिद्वार पुलिस का रुख और भी सख्त नजर आ रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मीडिया से बात करते हुए दोनों आरोपियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे जल्द से जल्द सबूत के साथ एसआईटी के सामने पेश नहीं होते हैं और जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड वीआईपी प्रकरण से जुड़े अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के कई ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद उनके खिलाफ हरिद्वार और देहरादून जिले में मुकदमे दर्ज किए गए।
