हरिद्वार।
हरिद्वार में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है, यहां रानीपुर कोतवाली इलाके की लेबर कॉलोनी में एक महिला को घर में घुसते देख वहां इकट्ठा हुए आसपास के लोगों ने उसे खंबे से बांधकर पीटा। कालोनी वासियों महिला पर चोरी की नियत से घुसने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की। इस दौरान महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी को दया नहीं आई। बताया जा रहा है कि करीब 50 साल की महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। तालिबानी सजा का ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि रानीपुर कोतवाली में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed