जंगल से भटक कर आबादी में आ पहुंचा हाथी का बच्चा, गांव में मची अफरा-तफरी, वन कर्मियों ने खदेड़ा

जंगल से भटक कर आबादी में आ पहुंचा हाथी का बच्चा, गांव में मची अफरा-तफरी, वन कर्मियों ने खदेड़ा

ब्यूरो

Posted no : 20/12/2025

हरिद्वार।
लालढांग में हाथी का एक बच्चा झुंड से बिछड़ कर आबादी में आ पहुंचा और गांव में भटकने लगा। जिसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना शनिवार सुबह कटेबढ़ गांव की है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के बच्चे को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही।

गनीमत रही की इस बीच कोई दुर्घटना नहीं हुई। फॉरेस्ट रेंज के सेक्शन अधिकारी गौतम राठौड़ ने बताया कि सुबह घने कोहरे के बीच जंगली हाथी का बच्चा गन्ने के खेतों से निकलकर आया था। आपको बता दें कि ये इलाका हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के अंतर्गत आता है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *