हरिद्वार में बनाए जाएंगे ग्रीन घाट, एनएमसीजी और कुंभ मेले के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

हरिद्वार में बनाए जाएंगे ग्रीन घाट, एनएमसीजी और कुंभ मेले के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

ब्यूरो

Posted no : 19/12/2025

हरिद्वार।
हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 के लिए बनने जा रहे नए गंगा घाटों में कुछ ग्रीन घाट भी बनाए जाएंगे। को एनएमसीजी यानी नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और स्थलीय निरीक्षण भी किया। वीआईपी घाट के नजदीक बनने वाला घाट ग्रीन घाट बनाया जाएगा। जो की इको फ्रेंडली मटेरियल से बनाया जाएगा और हरियाली से भरपूर होगा।

एनएमसीजी के डायरेक्टर धीरज जोशी के मुताबिक ऐसे घाट नदी और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं पायलट प्रोजेक्ट के तहत हरिद्वार में इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही कुंभ पहले में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *