दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया दुग्धाभिषेक, साधु संतों से मुलाकात भी की
ब्यूरो
Posted no : 15/12/2025
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ साथ वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग व सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए दक्षेश्वर महादेव से कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु संतो से मिलकर उनकी कुशल क्षेम ली तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर साधु संतो का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के धार्मिक एवं संस्कृति विरासत के सरंक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य की रही है ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई उन्होंने कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
इस दौरान अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत राजेंद्र दास जी, दिगंबर अखाड़े के वैष्णो दास जी, निर्वाणी अखाड़े के महंत मुरलीदास जी, निर्मल अखाड़े के कोठारी जसविंदर सिंह, बड़ा उदासीन अखाड़े के राघवेंद्र दास जी,नया अखाड़े से जगतार मुनि जी,अटल अखाड़े के सत्य गिरी जी,मनोज गिरी जी सहित साधु संत मौजूद रहे।
