हरिद्वार में बन सकता है नया वीआईपी घाट, मेला प्रशासन कर रहा तैयारी
ब्यूरो
Posted no : 10/12/2025
हरिद्वार।
हरिद्वार में कुंभ मेले से पहले नया वीआईपी घाट नंबर 2 बनाया जा सकता है। मौजूदा वीआईपी घाट पर उत्तर प्रदेश सरकार का मालिकाना हक है। स्नान पर्वों और खास मौकों पर ज्यादा भीड़भाड़ हो जाने से वीआईपी घाट पर व्यवस्थाएं कम पर जाती है। इसलिए उत्तराखंड सिंचाई विभाग अपना वीआईपी घाट बनाने की योजना पर काम कर रहा है। धनुष पुल और सीसीआर के बीच खाली पड़ी जगह को वीआईपी घाट के रूप में विकसित किया जा सकता है। मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि इसके लिए उत्तराखंड सिंचाई विभाग को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर योजना आगे बढ़ती है तो कुंभ मेले से पहले घाट बना दिया जाएगा, जिसका फायदा कुंभ मेले में मिलेगा।
