हरिद्वार।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से छोटे मकानों और छोटे प्लॉट पर हो रहे कमर्शियल निर्माणों के नक्शे पास करने के लिए सुशासन कैंप लगाया गया। हरिद्वार स्थित कार्यालय में आयोजित कैंप का फायदा उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिनके 35 नक्शे पास किए गए जबकि 16 नक्शे जारी हुए। एचआरडीए का सुशासन कैंप पहले हरिद्वार कार्यालय और उसके बाद रुड़की शाखा कार्यालय में लगाया जाएगा। उपाध्यक्ष सोनिका ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य एकल आवासीय नक्शों और छोटे व्यावसायिक निर्माण के निर्माण कर्ताओं का सरलता से नक्शा पास करना है। कैंप में नक्शे पास कराने पहुंचे लाभार्थियों ने भी इस कदम की सराहना की।
