हरिद्वार पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, साधु संतों के साथ कुंभ को लेकर करेंगे बैठक
ब्यूरो
Posted no : 27/11/2025
हरिद्वार।
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर शुक्रवार को हरिद्वार में बड़ी मीटिंग होने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी अखाड़ों के साधु संतों के साथ चर्चा करेंगे। शुक्रवार को होने वाली मीटिंग को लेकर डाम कोठी के पास गंगा घाट पर तैयारी की जा रही है। मेला प्रशासन ने सभी अखाड़ों के साधु संतों को मीटिंग के लिए निमंत्रण भेज दिया है। मीटिंग में कुंभ मेला 2027 को पूर्ण कुंभ के रूप में आयोजित करने को लेकर भी घोषणा हो सकती है। कुंभ मेला 2027 को लेकर ये मुख्यमंत्री की अखाड़ों के साधु संतों के साथ पहली मीटिंग होगी। मुख्यमंत्री के साथ होने वाली मीटिंग को लेकर अखाड़े के साधु संत भी उत्साहित हैं।
