हरिद्वार।
हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में गुलदार नजरआने से अफरा तफरी मची हुई है। यहां भेल सेक्टर 1 इलाके में मेन रोड के किनारे एक नाले के पास गुलदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। गुलदार काफी देर तक नाले के पास बैठा रहा जिसे देखकर वहां ट्रैफिक थम गया। थोड़ी देर बाद गुलदार वहां से निकलकर जंगल की ओर चला गया। इस इलाके से गुजरने वाले लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग वन विभाग से गुलदार की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed