बिना परमिशन धड़ल्ले से चल रही थी कारों की खरीद फरोख्त, बड़े-बड़े अवैध शोरूमों पर एआरटीओ ने मारा छापा, मचा हड़कंप

बिना परमिशन धड़ल्ले से चल रही थी कारों की खरीद फरोख्त, बड़े-बड़े अवैध शोरूमों पर एआरटीओ ने मारा छापा, मचा हड़कंप

ब्यूरो

Posted no : 17/11/2025

हरिद्वार।
बिना परमिशन सेकंड हैंड कारों की खरीद फरोख्त करने वाले डीलरों पर एआरटीओ ने शिकंजा कसा है। सोमवार को एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने टीम के साथ कई सेकंड हैंड कर शोरूमो पर छापेमारी की। हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहे कई सेकंड हैंड कार शोरूम मालिक कोई परमिशन नहीं दिखा सके। इन डीलरों के द्वारा बिना परमिशन धड़ल्ले से कारों की खरीद फरोख्त की जा रही थी।

इसके बाद एआरटीओ ने ऐसे 4 शोरूमों को बंद करा दिया। इतना ही नहीं इन शोरूमो में मौजूद सौ से ज्यादा कारों को भी ब्लैक लिस्ट कराया जाएगा। एआरटीओ की छापेमारी से सेकंड हैंड कार डीलरों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ निखिल शर्मा ने जानकारी दी कि बिना परमिशन कारों की खरीद फरोख्त करने वाले डीलरों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *