उपलब्धि: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की बैडमिंटन एकेडमी के दो खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में जीते ब्रोंज मेडल
ब्यूरो
Posted no : 12/11/2025
हरिद्वार।
हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की बैडमिंटन एकेडमी के दो खिलाड़ियों ने स्टेट लेबल मैच में जीत के झंडे गाड़े हैं। हल्द्वानी में 6 से 9 नवंबर तक आयोजित हुए 23वें योनेक्स सनराइज़ मिनी सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन अंडर-11 या अंडर-13 टूर्नामेंट 2025 में अर्नव बिष्ट और कबीर यादव की शानदार प्रदर्शन कर ब्रोंज मेडल हासिल किया है।
अर्णव और कबीर हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने खिलाड़ियों मेडल प्रदान कर शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों की उपलब्धि से एकेडमी में खुशी का माहौल हुई। जीतकर वापस लौटने कर एकेडमी के कोच और अन्य खिलाड़ियों ने अर्णव बिष्ट और कबीर यादव का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

एकेडमी के कोच उमंग ने बताया कि बैडमिंटन एकेडमी में खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेबल की ट्रेनिंग दी जाती है। हर खिलाड़ी क्षमता विकास कर उसे मोटिवेट किया जाता है यही कारण है कि एकेडमी के खिलाड़ी सभी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
