हरिद्वार।
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में महिला की अधजली लाश मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 18 अक्टूबर की सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली में हाईवे के पास मिली डेड बॉडी काशीपुर की रहने वाली 35 वर्षीय सीमा खातून की थी। मामला प्रेम प्रसंग में हत्या और सबूत मिटाने का है। तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गहन जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने काशीपुर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर सलमान और उसकी एक सहयोगी मेहरुननिसा को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल मृतका विवाहित महिला सीमा खातून का सलमान के साथ प्रेम प्रसंग था। सलमान अविवाहित था और उसने शादी करने का इरादा कर लिया था। जिससे सीमा नाराज थी और अक्सर सलमान के साथ उसका झगड़ा हो रहा था। इसके बाद सलमान ने काशीपुर की ही रहने वाली एक महीने महिला मेहरून निशा की मदद से सीमा की दुपट्टे से गला घोंटकर कर हत्या कर दी। सलमान ट्रक ड्राइवर था और हरिद्वार की ओर माल लेकर आ रहा था। सलमान ने सीमा खातून की लाश को ट्रक में डाला और श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे के पास खाली जगह देखकर लाश को वहां छोड़ दिया। इतना ही नहीं ट्रक से डीजल निकाल कर सबूत मिटाने के इरादे से लाश को जलाने की कोशिश की।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने बताया कि पुलिस ने तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालने और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया है। ब्लाइंड मदर कैसे को पुलिस ने 6 दिनों के भीतर सुलझा लिया है। उन्होंने बताया कि सलमान के साथ पकड़ी गई मेहरून निशा अवैध नशे के कारोबार में जेल जा चुकी है।
