हरिद्वार।
जमालपुर कलां में 8 जंगली हाथियों का एक झुंड अचानक आ धमका। हाथियों के झुंड को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना जमालपुर – जियापोता रोड की है। जहां बृहस्पतिवार सुबह के वक्त खेतों के बीच से जंगली हाथियों का झुंड रिहायशी क्षेत्र की ओर घुस आया। हाथियों को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान हाथियों का झुंड भी दो झुंडों में बंट गया और अलग-अलग दिशाओं की ओर निकल गया। इस दौरान हाथी गन्ने के खेतों में भी घुसे और फसल को तहस-नहस कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन जंगली हाथी पहुंच रहे हैं और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों में भी जंगली हाथियों को देखकर दहशत बनी हुई है। वन विभाग को इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
