पुलिस के हत्थे चढ़े स्टंटबाज, पकड़कर किया चालान, माफी मांगते नजर आए
ब्यूरो
Posted no : 22/10/2025
हरिद्वार।
हरिद्वार में तीन युवकों को बाइक से स्टंट करना भारी पड़ा है। सिडकुल थाना पुलिस में तीन स्टंटबाज युवकों को पकड़कर उनका चालान काटा है और उनकी मोडिफाइड बाइकों को भी सीज कर दिया। स्टंट बाजी के शौकीन तीनों युवक सिडकुल की सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों युवक कान पड़कर अपनी गलती पर माफी मांगते हुए नजर आए। सिडकुल थाना इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया कि अक्षय, निखिल और ईशु नाम के युवक पिछले कुछ दिनों ने सोशल मीडिया फॉलोअर बढ़ाने के लिए स्टंट कर रहे थे। युवकों को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में स्टंट ना करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई है।
