हरिद्वार।
मेंस्ट्रूअल वेस्ट और माहवारी से जुड़ी बीमारियों को लेकर लड़कियों को जागरूक करने के लिए हरिद्वार में प्रज्ञा फाउंडेशन ने पहल की है। हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित के द्वारा चलाई जाने वाले प्रज्ञा फाउंडेशन ने ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उन्हें सैनिटरी नैपकिंस भी बांटे। इस दौरान छात्राओं को मेंस्ट्रूअल वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महावारी के दौरान सेहत का ख्याल और इससे जुड़ी बीमारियों के बारे में भी बताया गया। प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक ने कहा कि टैबू और झिझक को हटाकर पेरेंट्स को खुलकर इस विषय में बच्चों से बात करनी चाहिए तभी जागरूकता आएगी।

प्रज्ञा दीक्षित, फाउंडर, प्रज्ञा फाउंडेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed