हरिद्वार।
​उत्तराखण्ड राज्य कर विभाग में कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम ना उठाए जाने के विरोध में 6 अक्टूबर 2025 से काली पट्टी बांधकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी ये विरोध जारी रहा।

हरिद्वार के ​रोशनाबाद स्थित राज्य कर कार्यालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर राजकीय कार्य किया और सांकेतिक प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगों में अधिकारियों की तर्ज पर कर्मचारी ढाँचे का पुनर्गठन, राज्य कर अधिकारियों की नियमावली में संशोधन, समयबद्ध पदोन्नति, और परित्याग नियमावली से विभाग को अवमुक्त रखना शामिल हैं।

कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों की तर्ज पर कर्मचारी ढाँचे का पुर्नगठन, राज्य कर अधिकारियों की नियमावली और समयबद्ध पदोन्नति, परित्याग नियमावली से विभाग को अवमुक्त रखने आदि 10 माँगों के सम्बंध में अपना विरोध दर्ज किया गया। इस दौरान उत्तराखण्ड राज्यकर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिऐशन के प्रान्तीय महामंत्री इन्द्रजीत, हरिद्वार शाखा के संरक्षक, राजेन्द्र बोहरा, सलाहकार राजीव यादव, अध्यक्ष अजयपाल, शाखा मंत्री, देवेन्द्र, सविता रावत, राजेश विश्वकर्मा, दयाल सिंह, मोहित, कुलदीप चौहान, सचिन कुमार, सुमित, शमशेर, अमित, वतन भारती आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *