हरिद्वार।
ज्वालापुर में पटाखों के अवैध गोदामो पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार अगुवाई में पहुंची टीम ने ज्वालापुर के पीठ बाजार क्षेत्र में घर में बने 6 अवैध गोदामो पर छापा मारा। गोदाम के मालिक इसकी परमिशन नहीं दिखा पाए। जिसके बाद पकड़े गए माल को सील कर दिया गया है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि ज्वालापुर का ये इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है। अवैध पटाखा कारोबारियों ने दिवाली के लिए यहां बड़े पैमाने पर पटाखे स्टोर कर रखे थे। प्रशासन की कार्रवाई से दूसरे पटाखा कारोबारियों में हड़कंप बचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *