हरिद्वार।
हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तरीखंड गंगनहर इन दिनों बंद है। वार्षिक मरम्मत के लिए बंद की गई गंग नहर में मेंटेनेंस के काम किए जा रहे हैं। यूपी सिंचाई विभाग की ओर से गंग नहर की लेबलिं, चैनल के गेट की मरम्मत और साफ सफाई का काम लगातार कराया जा रहा है। इस साल भारी बारिश और लैंडस्लाइड होने के चलते गंग नहर में पिछले सालों की तुलना में ज्यादा सिल्ट जमा हो गई है। जिसके लिए यूपी सिंचाई विभाग की ओर से ज्यादा मशीन मेंटेनेंस और साफ सफाई के लिए उतर गई है। आपको बता दें कि हर साल दशहरा से दीपावली तक गंग नहर को मेंटेनेंस के लिए बंद किया जाता है।
