हरिद्वार।
हरिद्वार के जियापोता में फ्रूट जूस और पल्प बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में पाया गया कि इस फैक्ट्री में सेब, लीची और कीवी का जूस और पल्प मानकों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था और मार्केट में सप्लाई भी हो रहा था। छापेमारी में मिले खराब क्वालिटी के डेढ़ हजार किलो से ज्यादा सेब और कीवी के पल्प को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है।

कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता में श्री हरि एग्रो प्रोडक्ट नाम की फ्रूट जूस और पल्प बनाने की फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रही थी। जांच के दौरान फैक्ट्री की मशीनों और उत्पादों में हद से ज्यादा गंदगी पाई गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि टीम ने तीन जूसों के सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री को नोटिस देकर उत्पादन रुकवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *