हरिद्वार।
हरिद्वार में एक कचोरी वाले की ठेली में घुसे हुए अजगर को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना हरिद्वार के देवपुरा चौक के पास की है। जहां कुछ लोग ठेली पर खड़े होकर कचौड़ी खा रहे थे। तभी अचानक कुछ लोगों की नजर ठेली के नीचे छुपे बैठे भारी भरकम अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही उन सभी के होश उड़ गए और वे कचौड़ी खाना छोड़कर भागने लगे। ये नजारा देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ठेली के नीचे अजगर घुसने की जानकारी वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 8 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *