हरिद्वार।
अगर आप हरिद्वार में कमर्शियल परपज के लिए जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का ट्रांसपोर्ट नगर अच्छा विकल्प हो सकता है। एचआरडीए की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन एक बार फिर से खोल दिए गए हैं। सराय रोड ज्वालापुर में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट खरीदने के इच्छुक व्यक्ति 11 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक खाली भूखंडों के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इन प्लॉट्स की बिक्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए आप प्राधिकरण के इन फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *