हरिद्वार।
हरिद्वार में शिवालिक पर्वत पर लगातार हो रहा भूस्खलन रेलवे के लिए मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार शाम को डेढ़ महीने में तीसरी बार भूस्खलन हो जाने से रेलवे लाइन बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे हरिद्वार – देहरादून रेलवे रूट पर चार रेल गाड़ियां प्रभावित हुई। रेलवे ट्रैक बाधित होने से रेलवे और जीआरपी अधिकारी तुरंत हरकत में आए और रेलवे लाइन से मलबा हटाकर ट्रैक को सुचारु किया। आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश के चलते शिवालिक पर्वत लगातार दरक रहा है। जिसके चलते बार-बार रेलवे लाइन बाधित हो रही है। वहीं पहाड़ी के दरकने से भीड़भाड़ वाला ये इलाका भी खतरे की जद में है।
