हरिद्वार।
हरिद्वार में लालढांग क्षेत्र के मंगोलपुरा गांव में जंगली जानवरों पर रोक ना लग पाने के कारण लोगों में आक्रोश है। बुधवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी का कहना है कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों पर रोक लगाए जाने के लिए एक सुरक्षा दीवार का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। बावजूद इसके सुरक्षा दीवार को लेकर कोई भी काम शुरू नहीं हुआ है। लिहाजा गांव में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार जारी है। पिछले कुछ महीनो में जंगली जानवर दो लोगों को निवाला भी बन चुके हैं। वन विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। लिहाजा ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार बनाए जाने को लेकर कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *