हरिद्वार।
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य विभाग विशेष पखवाड़ा चलाने जा रहा है। जिसमें सभी सरकारी अस्पतालों में हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने हरिद्वार पहुंचकर इसकी तैयारियों की समीक्षा की। विकास भवन सभागार में आयोजित मीटिंग में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी दी कि पखवाड़े के दौरान सीएचसी, पीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक विशेष हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें बीमारियों की जांच के साथ ब्लड डोनेशन कैंपों के भी आयोजन होगा। बैठक में डीएम मयूर दीक्षित, सीडीओ आकांक्षा कोंडे, विधायक ममता राकेश, विधायक प्रदीप बत्रा समेत अन्य तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *