हरिद्वार।
हरिद्वार-मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बीच भारी भूस्खलन से रेलवे लाइन पर मलबा आ गया है। जिसकी वजह से हरिद्वार- देहरादून रेलवे रूट पूरी तरह बाधित हो गया है। पिछले कई घंटों से रेलवे की मेंटेनेंस टीम रेलवे ट्रैक से मलबा हटाकर सुचारू करने की कोशिश में जुटी हुई है।

करीब एक महीना पहले इसी स्थान पर पहाड़ी से मलबा गिरने से 20 घंटों तक रेलवे रूट बाधित हुआ था। हालांकि इस बार पहले की तुलना में ज्यादा मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा है और यहां सुरक्षा के लिए लगाया गया जाल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी की देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली सभी रेलगाड़ियां हरिद्वार से ही वापस लौटाई जाएंगी। देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली कई रेल गाड़ियां रद्द हो जाने से रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

अरुणा भारती, एएसपी, जीआरपी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *