हरिद्वार।
शिवालिक नगर में होटल कारोबारी के घर में दिनदहाड़े हुई लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और उसके पश्चिमी यूपी के रहने वाले तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल तमंचे भी बरामद किए हैं। साथ ही लूट गए माल को भी रिकवर कर लिया है।

26 अगस्त को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में रहने वाले होटल कारोबारी गुलवीर चौधरी के घर में घुसकर दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अजीत का गुलबीर चौधरी के साथ पैसों को लेकर विवाद था। जिसकी भरपाई के लिए अजीत ने पश्चिमी यूपी के तीन बदमाशों से संपर्क किया और कारोबारी के घर में लूट की साजिश रची। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed