हरिद्वार।
बहादराबाद में एक गत्ता फैक्ट्री में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। बहादराबाद क्षेत्र के बेगमपुर में बनी एक गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से फैक्ट्री गोदाम में रखा माल और बगल में बनी चक्की में लाखों का सामान राख हो गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही की आग लगने की घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
