हरिद्वार।
कांवड़ मेले में एक हादसा टल गया। यहां हजारों लोगों की भीड़ के बीच अचानक एक बाइक ने आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। घटना हरकी पैड़ी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित केबल पुल की है। कांवड़ियों की बाइक में आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई। आग की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई और लोगों को आग का गोला बनी बाइक से दूर हटाया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बाइक में आग लगने का कारण साइलेंसर निकला हुआ होना और इंजन गर्म हो जाना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *