हरिद्वार।
हरिद्वार में आयोजित विकास संकल्प के दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार की जनता को सैकड़ो करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कुल 550 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 281 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 269 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के 4 साल पूरे होने पर सरकार और भाजपा ने इसे विकास संकल्प पर्व के रूप में मना है।

हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा में जिले के सभी भाजपा विधायक, प्रदेश के सभी राज्यसभा सांसद और तमाम भाजपा नेता शामिल रहे। मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए हजारों की तादाद में लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में सरकार की तमाम विकास योजनाएं चल रही हैं। जो आने वाले समय में विकास के मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन और काशी कॉरिडोर की तरह हरिद्वार ऋषिकेश में भी बनने जा रहे गंगा कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द इसका निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *