हरिद्वार।
राजाजी टाइगर रिजर्व में मानसून सीजन के लिए जंगल सफारी रोक दी गई है। मानसून सीजन के लिए पार्क प्रशासन ने पार्क के चारों गेट बंद कर दिए हैं। रविवार शाम को अधिकारियों की मौजूदगी में सैलानियों के लिए गेट बंद किए गए। जंगल सफारी के लिए मशहूर का राजा जी टाइगर रिजर्व में इस बार 51 हज़ार 500 से ज्यादा सैलानी वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंचे। इसमें दो हज़ार विदेशी सैलानी भी शामिल हैं। वहीं इस बार पार्क प्रशासन को एक करोड़ 23 लाख रुपए की आमदनी भी हुई है। गौरतलब है कि हर साल मानसून सीजन में 15 जून से 15 नवंबर तक पार्क को बंद किया जाता है। 15 नवंबर को सैलानियों के लिए जंगल सफारी फिर से खोल दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *