हरिद्वार।
हरिद्वार में गंगा में डूब रहे एक शख्स को पीएसी के राहत दल ने बचाकर जीवन दान दिया। निर्जला एकादशी के मौके पर गंगा में स्नान कर रहा एक श्रद्धालु अचानक गंगा के तेज बहाव में बह गया। बहते हुए श्रद्धालु ने जैसे तैसे हाथी पुल के नीचे लटकी जंजीरों को पकड़ लिया और काफी देर तक लटका रहा। इसकी सूचना मिलते ही घाट पर तैनात किए गए पीएससी के आपदा बचाव दल की टीम बोट के जरिए मौके पर पहुंचकर और डूब रहे शख्स का रेस्क्यू कर उसे जीवन दान दिया। राहत बचाव दल के द्वारा उसे पानी से निकाले जाने पर डूब रहे शख्स ने राहत की सांस ली। गंगा में डूब रहे श्रद्धालु का नाम राहुल है जो जम्मू कश्मीर से हरिद्वार स्नान के लिए आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *