हरिद्वार।
हरिद्वार के ज्वालापुर में एक घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यहां पीठ बाजार में एक घर में रखे टेंट के समान में अचानक आग लग गई। देखते-देखते पूरे कमरे में आग की लपटे धधकने लगी। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोग आग बुझाने के लिए दौड़ने लगे। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को भी आग की जानकारी दी गई। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। संकरी गली होने के चलते फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है हालांकि लाखों रुपए का समान जल गया है।।
