हरिद्वार।
हरिद्वार में वन विभाग ने जंगल में वन्यजीवों का शिकार करने वाले दो शिकारियों को अरेस्ट किया है। वन कर्मियों ने गश्त के दौरान हरिद्वार रेंज के पथरी रिजर्व फॉरेस्ट में शिकार के लिए घात लगाए बैठे नसरत और बहादुर नाम के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से वन कर्मियों को अवैध बंदूक और चाकू बरामद हुआ है। हरिद्वार के डीएफओ वैभव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय टीम ने वन संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *