हरिद्वार।
महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब के नाम पर हो रही हिंसा पर योग गुरु स्वामी रामदेव का बयान भी सामने आया है। रामदेव का कहना है कि गुलामियों की निशानियां कोई संजोकर नहीं रखता इन्हें जितना मिटा दिया जाए उतना अच्छा है। हालांकि रामदेव ने कहा कि इसके लिए हिंसा का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए। हरिद्वार के हर की पैड़ी पर एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान रामदेव ने नागपुर हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि औरंगजेब और दूसरे क्रूर मुगल शासक भारत के आदर्श नहीं हो सकते। गुलामियों की निशानियां अहिंसक ढंग से मिट जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप और भगत सिंह देश के आदर्श हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *