संशोधित भू कानून विधानसभा में पारित, सीएम ने कहा अनियंत्रित खरीद फरोख्त पर रोक लगेगी

संशोधित भू कानून विधानसभा में पारित, सीएम ने कहा अनियंत्रित खरीद फरोख्त पर रोक लगेगी

ब्यूरो

Posted no : 21/02/2025

 

देहरादून।
बहुचर्चित भू कानून संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित हो गया है शुक्रवार को विधायक पटल पर रखा गया जिसमें सत्ता और विपक्ष की ओर से अपनी अपनी राय रखी गई देर शाम सर्व समिति से विधायक पास कर दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उत्तराखण्ड विधानसभा में भू-कानून को अधिक सशक्त करते हुए ऐतिहासिक संशोधन विधेयक पास किया गया। देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संतुलन और आमजन के अधिकारों की रक्षा हेतु सख्त भू-कानून नितांत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि ये कानून प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अनियंत्रित भूमि खरीद-बिक्री पर रोक लगाएगा और राज्य के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये महत्वपूर्ण निर्णय उत्तराखण्ड की जनता की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हमारी सरकार देवभूमि के सम्मान, संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *