हरिद्वार।
हरिद्वार में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर इंसान ही नहीं बेजुबान पशु पक्षी भी घायल हो रहे हैं। वन विभाग की टीम ने एक बाज और सांप का रेस्क्यू किया है। जो चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। यहां चंडी घाट शमशान घाट के पास पेड़ पर एक बाज चाइनीज मांझे में उलझ कर फंस गया। जिसका वनकर्मी ने रेस्क्यू किया। वहीं जगजीतपुर क्षेत्र के राजा गार्डन में एक सांप भी सड़क पर पड़े चाइनीज मांझे में उलझ कर घायल हो गया। वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने बाज और सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।
