हरिद्वार।
नेशनल गेम्स के तहत रेसलिंग प्रतियोगिताएं आज से हरिद्वार में शुरू हो गई है। रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18 वेट कैटेगरी में नापतोल और मेडिकल के बाद खेल शुरू हुआ। महिला और पुरुष वर्ग में खेली जाने वाली प्रतियोगिताओं में हर टीम में 6 महिलाएं और 12 पुरुष पहलवान मैदान में दम खम दिखाएंगे। 10 फरवरी से शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता तक होंगी। हरिद्वार में आयोजित हुए हॉकी और कबड्डी मैचों में उत्तराखंड की टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। वहीं अब लोगों को पहलवानों से मेडल की आस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *