हरिद्वार।
हरिद्वार में भी आज शहर की सरकार अस्तित्व में आ गई है। नगर निगम हरिद्वार की नवनिर्वाचित मेयर और सभी पार्षदों ने आज शपथ ले ली है। ऋषिकुल ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मेयर किरन जैसल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने पहले मेयर और फिर सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने जनता से किए हुए वादों को पूरा करने के लिए काम करने की बात कही। मेयर किरन जैसल का कहना है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम किया जाएगा।
