हरिद्वार।
नेशनल गेम्स के तहत हरिद्वार में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में यूपी और महिला वर्ग में हिमाचल की टीम ने बाजी मारी है। रविवार को रोशनाबाद स्थित स्टेडियम में आयोजित हुए फाइनल मैच में यूपी की टीम ने 57/43 से चंडीगढ़ की टीम को हराया। वहीं महिला वर्ग की हिमाचल राज्य की टीम ने 27/22 से हरियाणा की टीम को शिकस्त दी।

फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मैच की समाप्ति के बाद विजेता और रनर अप टीमों को मेडल दिए गए। विजेता टीम के कप्तानों ने जीत का श्रेय अपनी टीम के सदस्यों और कोच को दिया। वहीं सरकार की ओर से मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *