हरिद्वार।
हरिद्वार में भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी निकाय चुनाव का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र में हरिद्वार का सौंदर्यकरण और विकास जैसे मुद्दों के साथ ही मेडिकल कॉलेज और कॉरिडोर के मुद्दे को प्राथमिकता दी गई। संकल्प पत्र में मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर दिए जाने के फैसले को वापस लेने और कॉरिडोर का पुरजोर विरोध दर्शाया गया।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हरिद्वार की जनता को ठगने का काम किया है। कांग्रेस की मेयर के कार्यकाल में नगर निगम की जमीन दी गई और उस पर भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनवाया लेकिन उसका निजीकरण कर दिया। भाजपा सरकार कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *