हरिद्वार।
हरिद्वार की शिवालिक नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर नजर आ रही है। आज भाजपा प्रत्याशी और पूर्व पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का चुनाव कार्यालय खोला गया। जिसमें सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान एक जनसभा का आयोजन भी हुआ जिसमें भाजपा के बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

नगर पालिका को लोगों के द्वार तक ले जाएंगे

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले 5 सालों में शिवालिक नगर पालिका में विकास कार्यों की नींव रखी गई है। जिसे राजीव शर्मा ने बखूबी किया। वहीं अब भाजपा काम के आधार पर ही जनता के बीच में है। पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा का कहना है कि पिछले 5 सालों में सभी महत्वपूर्ण काम नगर पालिका क्षेत्र में किए गए हैं। वहीं अब अगले 5 सालों में नगर पालिका को लोगों के द्वारा तक लाया जाएगा ताकि उन्हें पालिका से जुड़े कामों के लिए चक्कर ना काटने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *